🔥 ट्रेंडिंग चौकी घुवारा पुलिस ने नदीखेरा में गल्ला... उत्तराखंड कैबिनेट की बानबासा में पहली... पीएम मोदी दिल्ली-दारून एक्सप्रेसवे का... दिल्ली प्रदर्शन में अधिकारियों के खिला... સહકારથી વૈશ્વિક મંચ સુધી: ICA ગ્લોબલ બ... दिल्ली को 382 ईवी चार्जिंग स्टेशनों की...
04 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सरकारी योजना

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 04 अक्टू. 2026, 04:42 PM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सम्मानजनक जीवन के लिए सरकार की पहल, वरिष्ठजनों के आश्रय एवं पुनर्वास पर जोर

भोपाल। वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन को सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। सरकार की ओर से निराश्रित एवं जरूरतमंद वरिष्ठजनों के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वरिष्ठ आश्रमों के माध्यम से ऐसे बुजुर्गों को आश्रय, स्वास्थ्य सेवाएं, देखभाल और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की जा रही है। इन आश्रमों में वरिष्ठजनों की आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि जीवन के इस पड़ाव में कोई भी वरिष्ठ नागरिक स्वयं को असहाय या उपेक्षित महसूस न करे। वरिष्ठजनों की बेहतर देखभाल के साथ उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
📲Get App