🔥 TRENDING IMD Study Shows Interior Maharashtra S... Mona Agarwal Wins First Indian Gold in... India Surpasses 100 Medals at Asian Pa... Sri Lanka Stuns Pakistan, Chases 430 i... India Women Beat Zimbabwe 9 Wickets to... Virat Kohli Ignores Calls After Vowing...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
वारसलीगंज: उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पैंगरी में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम का आयोजन, छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
Local

वारसलीगंज: उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पैंगरी में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम का आयोजन, छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 22 Aug 2026, 02:17 PM 👁 66
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार सरकार के मिशन शक्ति योजना के तहत पैंगरी स्थित विद्यालय में आयोजित सखी वार्ता में विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, बाल अधिकार और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत 21 अगस्त 2026 को वारसलीगंज प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पैंगरी में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन एवं वन स्टॉप सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान वन स्टॉप सेंटर की परामर्शी सुषमा कुमारी ने महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, बाल शोषण, बाल विवाह या किसी भी संकट की स्थिति में विद्यार्थी इन हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से त्वरित सहायता और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन के लैंगिक विशेषज्ञ पंकज कुमार ने पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के अनुचित स्पर्श या शोषण के खिलाफ आवाज उठाने और इसकी सूचना तुरंत अपने शिक्षक या अभिभावक को देने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन धोखाधड़ी पर भी विशेष चर्चा की गई। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई, जिसमें ओटीपी, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने पर जोर दिया गया। साथ ही, साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई गई। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए किसी भी अपराध के खिलाफ सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
📲Get App