🔥 TRENDING 3 महीने में HSRP नंबर प्लेट लगवाने का... 200 किमी/घंटा की तेज़ी से चलती आँधी मे... बेटे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला हुई... বসিরহাট কলেজের সামনে ৪ শিশু চুরির চেষ্... Toyota Innova Hycross Facelift: India'... Kerala Orders Probe Into Six Nipah Dea...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Business

वाराणसी में ‘द लेगेसी डायलॉग्स’ पुस्तक का विमोचन, परिवारिक व्यवसाय प्रबंधन पर नई दिशा

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 29 Oct 2026, 07:00 PM 👁 33
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

होटल ताज गंगेज़ में आयोजित बनारस फाइनेंशियल इन्क्लूजन एंड डिजिटल बैंकिंग समिट में लेखक रजत मोहन पाठक और प्रगति पाठक की पुस्तक ‘द लेगेसी डायलॉग्स — 48 लॉज़ ऑफ फैमिली बिजनेस मैनेजमेंट’ का विमोचन हुआ।

वाराणसी, होटल ताज गंगेज़ में आयोजित ‘बनारस फाइनेंशियल इन्क्लूजन एंड डिजिटल बैंकिंग समिट एंड अवॉर्ड्स’ के अंतर्गत लेखक रजत मोहन पाठक और सह‑लेखिका प्रगति पाठक की पुस्तक ‘द लेगेसी डायलॉग्स — 48 लॉज़ ऑफ फैमिली बिजनेस मैनेजमेंट’ का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन द्वारा इन्वेस्ट यूपी के सहयोग से किया गया था।

पुस्तक का विमोचन एमजीकेवीपी के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी, MSME मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, वाराणसी के ADG जोन नवीन अरोड़ा, अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष और BSE SME के पूर्व प्रमुख अजय ठाकुर ने किया।

यह पुस्तक लगभग दो सौ वर्षों की कारोबारी विरासत के अनुभवों पर आधारित है और पारिवारिक व्यवसाय के प्रबंधन, उत्तराधिकार तथा नेतृत्व हस्तांतरण के 48 सिद्धांत प्रस्तुत करती है।

इस विमोचन से परिवारिक उद्यमों में बेहतर प्रबंधन और उत्तराधिकार की दिशा में जागरूकता बढ़ेगी, जो वित्तीय समावेशन और डिजिटल बैंकिंग के लक्ष्यों के साथ सामंजस्य रखती है।
📲Get App