🔥 ट्रेंडिंग भारत का 7% विकास पूर्वानुमान, IMF के 3... महाराष्ट्र में विभिन्न मांगों को लेकर... आईएमएफ ने भारत के लिए FY26 और FY27 में... आईएमएफ ने अनुमान लगाया: 2027 में भारत... प्रधानमंत्री मोदी का इस्तीफा: देश में... અમરેલીની સ્કેટિંગ પ્લેયર રાજવી ધડૂક ખે...
13 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वास्थ्य

वाराणसी में नर्सेस ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर काला फीता बांधकर जताया विरोध

✍️ रिपोर्टर: Kailash Chandra Gupta 🗓 13 अक्टू. 2026, 08:34 AM 👁 31
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजकीय नर्सेस संघ, उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा वाराणसी ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नर्सिंग संवर्ग की 13 सूत्रीय मांगों के समर्थन में काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नियमित कार्य करते हुए अपनी लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की आवाज उठाई।

वाराणसी: राजकीय नर्सेस संघ, उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा वाराणसी ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नर्सिंग संवर्ग की 13 सूत्रीय मांगों के समर्थन में काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान नर्सिंग कर्मचारियों ने अपने नियमित कार्यों का निर्वहन करते हुए लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की आवाज उठाई।

संघ की प्रमुख मांगों में नर्सिंग संवर्ग के पदों का पुनर्गठन, पदोन्नति, रिक्त पदों पर नियुक्ति, वेतन एवं सेवा संबंधी विसंगतियों का निराकरण तथा अन्य लंबित समस्याओं का समाधान शामिल है। संघ का कहना है कि नर्सिंग कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में उनकी अहम भूमिका है। इसलिए उनकी न्यायोचित मांगों का समयबद्ध निस्तारण किया जाना आवश्यक है।

प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषित आंदोलन कार्यक्रम के तहत 9 अक्टूबर को काला फीता बांधकर विरोध, 21 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8 से 10 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार तथा 22 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे से स्वास्थ्य महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ पर धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। जनपद शाखा वाराणसी की ओर से आंदोलन कार्यक्रम के समर्थन एवं आवश्यक समन्वय के संबंध में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक/ अधीक्षिका, समस्त जिला चिकित्सालय वाराणसी को पत्र प्रेषित किया गया है।

वहीं, प्रदेश नेतृत्व द्वारा शासन को ज्ञापन भेजकर 13 सूत्रीय मांगों के निराकरण तथा आवश्यक शासनादेश जारी करने की मांग की गई है। जनपद शाखा की जिला अध्यक्ष बीना शाह एवं जिला मंत्री विजय सिंह सिंह ने कहा कि नर्सिंग संवर्ग की लंबित समस्याओं का समाधान कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक होगा। उन्होंने शासन से मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
📲Get App