🔥 TRENDING आगरा कमिश्नरी पर किसान यूनियन अराजनैति... ಇತಿಹಾಸದ ಸತ್ಯ ಮಾರುಕಟ್ಟೆಯಲ್ಲಿ ಮಾರಾಟಕ್ಕಿದ... शाहाबाद सिरौली मार्ग पर सुहावा फातिमा... सिकंदराराऊ में नकली ब्रांडेड सामान का... ವಿಜಯಪುರದಲ್ಲಿ ಜನಗಣತಿ-2027 ಕಾರ್ಯಕ್ಕೆ ಜಿಲ... Drishyam 3 Needs Rs 13.50 Crore to Cro...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

वाराणसी: जैतपुरा पुलिस ने 3 घंटे में बचाया गुमशुदा 4 वर्षीय बालक

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 21 Oct 2026, 10:41 AM 👁 57
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैतपुरा पुलिस ने मुखबिर सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मात्र तीन घंटों में गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में चलाए जा रहे गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी अभियान के तहत थाना जैतपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थानाध्यक्ष जैतपुरा के नेतृत्व में जैतपुरा पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गुमशुदा 04 वर्षीय बालक को मात्र 03 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया।

दिनांक 20.10.2026 को प्रातः 08:00 बजे थाना जैतपुरा क्षेत्र के औसानगंज से एक 04 वर्षीय बालक के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम गठित कर बालक की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम ने अथक प्रयासों एवं तत्परता के साथ बालक की खोज की। परिणामस्वरूप मात्र 03 घंटे के अंदर प्रातः 11:00 बजे रामकटोरा, थाना चेतगंज क्षेत्र से बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया।

बाद में बालक को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने जैतपुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
📲Get App