🔥 TRENDING Gold and Silver Prices Updated for Nov... Democrats Win Key Gubernatorial Seats... Rain and Cooler Temperatures Expected... Cyberabad Police Urge Early Logout as... TGCHE urges Telangana universities to... Centre Declines Proposal for New IIM C...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आगरा कमिश्नरी पर किसान यूनियन अराजनैतिक का जोरदार धरना, गन्ने का उचित मूल्य और आलू के दाम बढ़ाने की उठाई मांग

✍️ Reporter: AnujSingh 🗓 04 Nov 2026, 08:59 AM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
आगरा। आगरा कमिश्नरी पर आज किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन एवं पंचायत आयोजित की गई। धरने में कई जिलों के जिलाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में किसान पदाधिकारी शामिल हुए।
धरने के दौरान किसानों ने गन्ने का उचित मूल्य निर्धारित करने और आलू की फसल का लाभकारी भाव दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलना चाहिए, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।
धरनास्थल पर सिटी मजिस्ट्रेट मोहित मिश्रा पहुंचे, जहां किसान नेताओं ने उनके सामने अपनी समस्याएं रखीं और विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर आगरा मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर, आगरा जिला अध्यक्ष दीपक तोमर, मथुरा जिला अध्यक्ष तिलक उपाध्याय, मैनपुरी जिला अध्यक्ष नवनीत यादव एवं फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष विनीत कुमार मौजूद रहे।
आज की पंचायत के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
किसान नेताओं ने प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान कराने की अपील की। साथ ही किसानों के हितों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट: अनुज सिंह रिपोर्टर
📲Get App