🔥 TRENDING Brother‑in‑law kills sister‑in‑law in... Tribal Students Accused of Indecent Co... Congress, Farmers Protest Power Cuts,... કચ્છના માતાના મઢ ખાતે ચોથા નોરતે મા આશ... નારોલમાં ગટર માં પડી ગયેલી ૧૦ વર્ષની બ... आज सजेगा माँ भगवती का भव्य दरबार, 26वे...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
उरई से कानपुर कृषि विश्वविद्यालय के लिए किसानों का दल रवाना, आधुनिक खेती की तकनीकों से होंगे रूबरू
Travel

उरई से कानपुर कृषि विश्वविद्यालय के लिए किसानों का दल रवाना, आधुनिक खेती की तकनीकों से होंगे रूबरू

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 14 Oct 2026, 01:45 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आत्मा योजना के तहत किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का प्रशिक्षण, आय बढ़ाने पर रहेगा जोर

उरई, जालौन। जनपद जालौन के उरई से आज ‘सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना’ के अंतर्गत किसानों के लिए एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस दौरान किसान भाइयों के दल को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, नगर कानपुर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस एक्सपोजर विजिट का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत खेती के तरीकों तथा नवीन कृषि पद्धतियों की जानकारी उपलब्ध कराना है। विश्वविद्यालय के भ्रमण के माध्यम से किसान नई तकनीकों को समझ सकेंगे और उन्हें अपने खेतों में अपनाकर कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ अपनी आय में वृद्धि करने की दिशा में प्रयास कर सकेंगे। इस पहल के माध्यम से किसानों को खेती में नवाचार, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि क्षेत्र में नवीन जानकारी और वैज्ञानिक पद्धतियों का प्रसार किसानों को बदलते कृषि परिवेश के अनुरूप खेती करने में सहायक होगा।
किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में यह एक्सपोजर विजिट महत्वपूर्ण पहल है। किसानों की समृद्धि, कृषि का विकास — यही हमारा संकल्प है।
📲Get App