🔥 ट्रेंडिंग “Probity for Prosperity” (સત્યનિષ્ઠાથી... सीहोर के पास चाँदबढ़ में ट्रक पलटने से... पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल અમરેલીની કોલેજ ઓફ નેચરલ ફાર્મિંગ ખાતે... Parivar ka hathode se kata gala गुजरात ने 90% रूफटॉप सोलर लक्ष्य पूरा...
03 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नौकरी

उरई में वृहद रोजगार मेला-2026 का आयोजन, 1510 युवाओं ने लिया भाग; 962 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 03 नव. 2026, 07:23 AM 👁 26
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रोजगार मेले में 1510 युवाओं की सहभागिता और 962 अभ्यर्थियों के प्राथमिक चयन

उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, उरई द्वारा दयानंद वैदिक कॉलेज के मुख्य परिसर में वृहद रोजगार मेला-2026 का भव्य आयोजन किया गया। रोजगार मेले में जनपद के 1510 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से विभिन्न नियोजक संस्थाओं द्वारा 962 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायकगण, जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान अतिथियों ने रोजगार मेले में विभिन्न नियोजक संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा युवाओं के लिए उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त की। रोजगार मेले में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए अपनी प्रतिभा, योग्यता एवं कौशल का प्रदर्शन किया। विभिन्न कंपनियों एवं नियोजक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता और कौशल के आधार पर उनका साक्षात्कार लेकर प्राथमिक चयन की प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार मेले युवाओं की प्रतिभा को पहचान दिलाने और उन्हें प्रतिष्ठित संस्थानों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलता है। जिलाधिकारी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में केवल परंपरागत शिक्षा तक सीमित रहना पर्याप्त नहीं है। युवाओं को कंप्यूटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान भी अर्जित करना चाहिए, जिससे वे बदलते समय की मांग के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। रोजगार मेले में 1510 युवाओं की सहभागिता और 962 अभ्यर्थियों के प्राथमिक चयन को जनपद में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
📲Get App