🔥 TRENDING દિવાળી પહેલાં વડોદરાના વાધોડીયામાં બે... सेंधवा विधानसभा क्षेत्र में दिग्गज अभि... Man Arrested for Murder of 21-Year-Old... Kerala: Man's suicide attempt causes 7... Speeding Car Triggers Three-Vehicle Cr... इंदापूर‑बारामतीमध्ये भयंकर पावस
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल

✍️ Reporter: Satish Kumar 🗓 03 Nov 2026, 09:09 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दिल्ली पुलिस मुख्यालय के गेट नंबर-1 के बाहर सोमवार को पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे। शाहदरा थाने में पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प के बाद अपने अधिकारियों के तबादले से नाराज सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाया कि जब नई दिल्ली जिले में धारा 163 लागू है, तो पुलिसकर्मियों को प्रदर्शन की अनुमति कैसे मिली? आम लोगों को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पर हिरासत में लिया जाता है और उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों के मामले में अलग रवैया क्यों अपनाया गया?
सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि नई दिल्ली जिले में धारा 163 लागू होने के बावजूद पुलिसकर्मियों को प्रदर्शन करने की अनुमति कैसे मिली? आम लोगों ने जब अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया, तो उन्हें हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ केस भी दर्ज किए गए। ऐसे में पुलिसकर्मियों के मामले में अलग नियम क्यों अपनाया गया। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या पुलिस अब अपने से नाराज स्टाफ के खिलाफ भी केस दर्ज करेगी?
📲Get App