🔥 TRENDING Bulletproof Scorpio Stops Attack on Fo... Delhi Introduces Robotic Elephants for... Chhattisgarh to Lead National Water Ma... Tanvi's Arangetram Showcases Bharatana... Gandhi Nagar Market Merchants to Repai... Bihar launches online portal for Vaasb...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
उरई में बदला मौसम का मिजाज, घने बादलों के बाद झमाझम बारिश शुरू
Weather

उरई में बदला मौसम का मिजाज, घने बादलों के बाद झमाझम बारिश शुरू

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 31 Aug 2026, 07:16 AM 👁 67
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुबह से छाए घने बादल, कुछ ही देर में शुरू हुई बारिश

उरई। जिले में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए रहे और कुछ ही देर बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
सुबह के समय आसमान में बादलों की घनी चादर देखकर बारिश के आसार नजर आने लगे थे। कुछ ही देर बाद बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते सड़कों और बाजारों में भी चहल-पहल प्रभावित हुई। कई स्थानों पर लोग बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों का सहारा लेते नजर आए। मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट महसूस की गई है। वहीं, बारिश से किसानों के चेहरों पर भी राहत दिखाई दे रही है। बारिश का यह दौर खेती-किसानी के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जालौन संवाददाता – पंकज गुप्ता
📲Get App