🔥 ट्रेंडिंग समस्तीपुर में खजुरी चौक पर गार्ड की मौ... गयाजी जंक्शन पर रिषिकेश-दून एक्सप्रेस... ದೇವದುರ್ಗ ಜಾಲಹಳ್ಳಿ ಪಶು ಆಸ್ಪತ್ರೆ ಮುಂದೆ ರ... तापी नदीपात्रात मृतदेह; रुमालाने बांधल... सहारनपुर में नकली ₹20 सिक्के बनाने वाल... UPIએ નવી MDR નીતિ જાહેર કરી
16 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

उमरा के लिए रवाना हुए जायरीन भारी भीड़ और उल्लास के साथ दी गई विदाई

✍️ रिपोर्टर: Shahbaj Ansari 🗓 16 सित. 2026, 11:20 AM 👁 22
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
उमरा के लिए रवाना हुए जायरीन, भारी भीड़ और उल्लास के साथ दी गई विदाई

शिवपुर, रामानुजनगर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़)। शिवपुर क्षेत्र से कुछ लोग पवित्र उमरा यात्रा के लिए रवाना हुए। उनके उमरा के लिए जाने की खबर मिलते ही परिजन, रिश्तेदार, मित्र एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उन्हें मुबारकबाद देने और विदाई देने स्टेशन तक पहुंचे।

स्टेशन पर इस दौरान उत्साह और खुशी का माहौल रहा। लोगों ने उमरा यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें मुबारकबाद दी और उनकी सुरक्षित एवं सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिससे स्टेशन पर कुछ समय के लिए काफी चहल-पहल देखने को मिली।

उमरा यात्रियों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनके लिए दुआ की तथा उनसे अपने क्षेत्र, परिवार और सभी लोगों के लिए भी दुआ करने की अपील की। उमरा के लिए रवाना हुए यात्रियों ने भी सभी का शुक्रिया अदा किया।

स्थानीय लोगों ने यात्रियों की सकुशल यात्रा और उमरा की कुबूलियत की दुआ करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
📲Get App