🔥 TRENDING Prakash Surve Leads Protest Against Sa... मिर्गी रोग जागरूकता कार्यक्रम का सफल स... Avengers Doomsday India Advance Bookin... बेहजम रोड पर जलभराव, यातायात बाधित Eknath Shinde Targets Uddhav Thackeray... Prince William and Kate Middleton atte...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

धनतेरस-दीपावली पर जौनपुर शहर में बदलेगा यातायात, चार दिनों तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 05 Nov 2026, 05:01 PM 👁 94
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सुबह 10 से रात 10 बजे तक ई-रिक्शा और ऑटो के आवागमन पर प्रतिबंध, भारी वाहनों की शहर में नो-एंट्री

जौनपुर।धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए जौनपुर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 5 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी। इसके तहत शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर ई-रिक्शा, ऑटो तथा चार पहिया वाहनों के आवागमन को नियंत्रित किया जाएगा। निर्धारित मार्गों पर सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक विशेष प्रतिबंध लागू रहेंगे।
यातायात पुलिस के अनुसार, कुत्तुपुर की ओर से आने वाले ई-रिक्शा और ऑटो को शाहगंज पड़ाव तक ही आने दिया जाएगा। इसके आगे कोतवाली और शहर की ओर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। पॉलिटेक्निक चौराहे से बैटरी रिक्शा और चार पहिया वाहन ओलंदगंज की तरफ नहीं जा सकेंगे। मछलीशहर पड़ाव और बदलापुर पड़ाव से आने वाले ई-रिक्शा तथा ऑटो को भी शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
इसी तरह जेसीज चौराहे से शहर की ओर जाने वाले ई-रिक्शा और टेंपो का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को जोगियापुर, प्रेमगढ़ा, सद्भावना तिराहा, सद्भावना पुल और अटाला मस्जिद होते हुए भंडारी स्टेशन की ओर जाना होगा।
कुत्तुपुर तिराहे से आने वाले चार पहिया वाहनों को शकरमंडी तिराहा, भंडारी रेलवे स्टेशन, सुतहट्टी तिराहा, अटाला मस्जिद, किला तिराहा, सद्भावना, जोगियापुर, शास्त्री पुल और जेसीज चौराहे की ओर से निर्धारित मार्ग पर भेजा जाएगा। वहीं मल्हनी पड़ाव से आने वाले ई-रिक्शा, ऑटो और चार पहिया वाहन बड़ी मस्जिद, शाहगंज पड़ाव, शकरमंडी तिराहा, भंडारी रेलवे स्टेशन, सुतहट्टी, अटाला, किला और सद्भावना होते हुए शहर से बाहर निकलेंगे। इन वाहनों को चांद मेडिकल की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी।
भारी वाहनों की चार दिनों तक नो-एंट्री
यातायात पुलिस ने 5 से 8 नवंबर तक कुत्तुपुर तिराहा, जेसीज चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा, कुमार पेट्रोल पंप और जोगियापुर की ओर से भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई है।
इन मार्गों पर भी रहेगा प्रतिबंध
सुतहट्टी तिराहे से कोतवाली की तरफ कोई भी तीन पहिया या चार पहिया वाहन नहीं जाएगा। अशोक टॉकीज से चहारसू चौराहे की ओर तीन और चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं किशन कॉफी की तरफ से ओलंदगंज जाने वाले तीन और चार पहिया वाहनों पर भी रोक रहेगी।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि त्योहार के दौरान निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
📲Get App