🔥 ट्रेंडिंग धायसर में नए सरपंच मोहन सिंह भाटी ने प... આધુનિક સમાજને નવો રાહ ચીંધતો જાળીયાનો... _शाहपुरा। मनोहरपुर में 79.09 लाख से बन... शिरूरमध्ये गांजा तस्करीचे मोठे जाळे उघ... ਤੇਲ ਟੈਂਕਰ ਦੇ ਪਲਟਣ ਮਗਰੋਂ ਧਮਾਕਾ, 25 ਤੋਂ... गर्भावस्था का पता चले तो बेटी की हत्या...
26 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*🚩🚩दादीधाम* *विशाल संगीतमय मंगलपाठ शनिवार को*

✍️ रिपोर्टर: Sanvar Lal 🗓 26 नव. 2026, 09:38 AM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अजमेर रोड स्थित श्रीमन्दिर दादीधाम में दादीजी का संगीतमय मंगलपाठ 28 नवम्बर,शनिवार को धूमधाम से आयोजित किया जायेगा। दादी परिवार न्यास के महामंत्री केदार गर्ग ने बताया कि बुधराज,गोगराज, बच्छराज अग्रवाल परिवार के सौजन्य से शनिवार को दोपहर 2 बजे से
आयोजित मंगलपाठ में श्यामाश्याम वंदना परिवार के गोपाल वर्मा द्वारा गौलोकवासी रमकांत द्वारा रचित नारायणी चरित्र मंगलपाठ का पठन किया जायेगा। दादीधाम श्रृंगार संयोजक सुशील गर्ग ने बताया कि पाठ के दौरान प्रसंग अनुसार दादी जन्मोत्सव, महेंदी उत्सव, विवाह उत्सव,जयमाला,चुंदरी,गजरा,सजन
गोठ आदि उत्सव आयोजित किये जायेंगे। पाठ के दौरान दादी का मनोरम श्रृंगार,छप्पन भोग एवं अखंड ज्योत दर्शन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजक परिवार के बच्छराज अग्रवाल ने अधिक से अधिक संख्या में दादी भक्तो से पाठ में पधारने का आग्रह किया है।
📲Get App