🔥 TRENDING Kannada Romantic Drama 'Corporate Love... Rony David Raj leads crime drama 'Sath... Bhogi Director Responds to Censor Boar... Uttarakhand CM Dhami appoints 36 Naib... Uttarakhand CM Dhami Launches 'Beta Hi... Uttarakhand Assembly 2027: 70 Seats, 2...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

_शाहपुरा। मनोहरपुर में 79.09 लाख से बनेगा कचरा प्रोसेसिंग प्लांट_

✍️ Reporter: Mukesh Sharma 🗓 26 Nov 2026, 09:51 AM 👁 20
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शाहपुरा मनोहरपुर नगरपालिका में जल्द ही 79.09 लाख रुपए से कचरा प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण किया जाएगा। इसके तहत 5 हजार 673 घरों से कचरा संग्रहण का कार्य किया जाएगा।

मनोहरपुर नगरपालिका में कई महीनों से कचरे के उचित निस्तारण की समस्या बनी हुई थी। इस पर भाजपा नेता उपेन यादव के प्रयासों से स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत ठोस कचरा संग्रहण के लिए 79.09 लाख रुपए से कचरा प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण किया जाएगा।

*इसमें क्या-क्या होगा -*
- घर-घर जाकर कचरा परिवहन
- बिन मैनेजमेंट
- यूजर चार्ज वसूली
- IEC गतिविधियों के तहत कचरा संग्रहण

इसके लिए प्रति वर्ष 1.03 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। यह कार्य 7 साल तक संचालित होगा।
📲Get App