🔥 TRENDING Kempegowda International Airport Tops... पटना में छात्रों ने SIR व ज्ञानेश कुमा... महथावा के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के पं... Indian Railways Launches IRCTC Super A... മഹിളാ മോർച്ച പ്രതിഷേധ സമ്മേളനം നാളെ. Chickpea Sowing Gains Momentum in Nort...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दौसा कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बुजुर्ग महिला के बैग से 3.16 लाख रुपये पार करने वाली अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 लाख रुपये बरामद

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 13 Oct 2026, 07:38 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दौसा कोतवाली थाना पुलिस ने बस स्टैंड पर बुजुर्ग महिला के बैग से 3 लाख 16 हजार 500 रुपये चोरी करने वाले अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश

दौसा कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बुजुर्ग महिला के बैग से 3.16 लाख रुपये पार करने वाली अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 लाख रुपये बरामद

दौसा कोतवाली थाना पुलिस ने बस स्टैंड पर बुजुर्ग महिला के बैग से 3 लाख 16 हजार 500 रुपये चोरी करने वाले अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल मीणा आरपीएस और वृत्ताधिकारी दौसा कपिल गुप्ता आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थाना कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।

### बैग में ब्लेड से चीरा लगाकर पार किए थे रुपये

पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को परिवादिनी शीला देवी (58 वर्ष), निवासी केमरी, थाना नादौती, जिला करौली ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जोशी की कोठी स्थित अपना एक भूखंड बेचने के बाद प्राप्त 3 लाख 16 हजार 500 रुपये उन्होंने शंकर स्टेशनरी पर दस्तावेज तैयार करवाने के बाद अपने बैग में रख लिए थे।

दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह गांधी तिराहे स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर बस में चढ़ रही थीं, तभी अज्ञात चोरों ने उनके बैग पर ब्लेड से चीरा लगाकर उसमें रखी नकदी पार कर ली। इस संबंध में कोतवाली थाने में प्रकरण संख्या 448/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

### सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान से मिली सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास की दुकानों और अभय कमांड सेंटर दौसा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दो संदिग्ध महिलाएं बैंकों में रेकी करती हुई और परिवादिनी का पीछा करती हुई नजर आईं।

तकनीकी अनुसंधान एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम मध्यप्रदेश के शामगढ़ (मंदसौर) पहुंची। वहां स्थानीय मुखबिरों और थाना बोड़ा पुलिस की सहायता से संदिग्ध महिलाओं की पहचान सुनिश्चित की गई।

### 3 लाख रुपये नकद बरामद

पुलिस के अनुसार, कानूनी प्रक्रिया के तहत धारा 35(3) बीएनएसएस के नोटिस की पालना में आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया। इसके बाद गहन पूछताछ और उनकी निशानदेही पर चोरी की गई राशि में से 3 लाख रुपये नकद बरामद कर जब्त किए गए। बरामद राशि में 500 रुपये के 578 नोट, 200 रुपये के 52 नोट तथा 100 रुपये के 6 नोट शामिल हैं।

पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।### गिरफ्तार आरोपी महिलाओं का विवरण

1\. अंजलि सिसोदिया (उम्र 26 वर्ष) पत्नी श्री अभिषेक सिसोदिया, जाति सांसी, निवासी गुलखेड़ी, थाना बोड़ा, जिला राजगढ़ (मध्यप्रदेश)।

2\. काशो बाई उर्फ कस्तूरी (उम्र 31 वर्ष) पत्नी श्री शालू सांसी, जाति सांसी, निवासी कड़िया सांसी, थाना बोड़ा, जिला राजगढ़ (मध्यप्रदेश)।

### पुलिस टीम जिला दौसा

* श्री भगवान सहाय, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना कोतवाली, जिला दौसा।

* श्री सत्यवीर सिंह, उपनिरीक्षक, पुलिस थाना कोतवाली, जिला दौसा।

* श्री अजय परेवा, हेड कांस्टेबल नंबर 91, साइबर सेल, जिला दौसा।

* श्री विजय, कांस्टेबल नंबर 546, पुलिस थाना कोतवाली, जिला दौसा।

* श्री नंदू, आरटी नंबर 1422, पुलिस थाना कोतवाली, जिला दौसा।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा
📲Get App