🔥 ट्रेंडिंग कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर प्रशासन स... शुबमन गिल फिर से रणजी ट्रॉफी में, पंजा... छत्तीसगढ़ के गरबा में दहिशत, रूढ़िवादी... भाजपा विधायक देवेंद्र जैन पर OBC महासभ... उज्जैन में हुई बारिश से गर्मी से मिली... পুজোর মণ্ডপে বাড়তি নিরাপত্তা ব্যবস্থা...
16 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दुर्गा पूजा: दरभंगा में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
स्थानीय

दुर्गा पूजा: दरभंगा में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 16 अक्टू. 2026, 09:48 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दरभंगा में जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जला रड्डी की संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित एक समीक्षा बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए। बैठक में भीड़ प्रबंधन, प्रतिमा विसर्जन, रावण वध कार्यक्रम, विद्युत सुरक्षा, पुलिस गश्ती और संवेदनशील स्थलों की निगरानी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करें और भीड़भाड़ वाले स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करें। उन्होंने प्रतिमा विसर्जन स्थलों एवं मार्गों का पूर्व निरीक्षण करने, गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग कराने तथा खतरे वाले स्थानों पर संकेतक लगाने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, पूजा पंडालों में विद्युत कनेक्शन, तारों एवं अन्य उपकरणों की जांच कराने और सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और किसी भी संभावित समस्या का त्वरित समाधान करने को कहा गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने क्यूआरटी, बाइक गश्ती दल और डायल-112 की व्यवस्था को पूरी तरह सक्रिय रखने का निर्देश दिया। उन्होंने थानाध्यक्षों को नियमित ‘रोको-टोको’ अभियान चलाने, जरूरत के अनुसार पुलिस गश्ती बढ़ाने तथा नशा करने वाले व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के साथ मुस्तैद रहने तथा मोबाइल फोन के अनावश्यक इस्तेमाल से बचने की हिदायत दी गई। ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को लगातार क्षेत्र भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। इस बैठक में नगर आयुक्त गरिमा लोहिया एवं सहायक समाहर्ता कल्पना रावत सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App