🔥 TRENDING Heavy Rain, Thunderstorms Forecast for... Himachal High Court Quashes Rs 117.94 ... Bhuvneshwar Kumar makes comeback to In... Delhi Police Outline Strategy to Manag... बीकानेर: पांचू थाना क्षेत्र में एटीएम... ਇਸ SUV ਨੂੰ ਟੁੱਟ ਕੇ ਪੈ ਗਏ ਲੋਕ! ਵਿਕ ਗਈਆਂ...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

दुर्गा पूजा के मद्देनजर गढ़वा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च

✍️ Reporter: Shamsher Ansari 🗓 16 Oct 2026, 10:58 PM 👁 8
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गढ़वा जिले के बरडीहा, मझिआंव, कांडी, बड़गड़, मेराल एवं डंडा थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज बरडीहा, मझिआंव, कांडी, बड़गड़, मेराल एवं डंडा थाना क्षेत्र में संबंधित अंचलाधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान मझिआंव, बरडीहा, कांडी, बड़गड़, मेराल एवं डंडा के थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

फ्लैग मार्च के दौरान सभी थाना अंतर्गत स्थित दुर्गा पूजा पंडालों, संवेदनशील स्थलों एवं जुलूस के निर्धारित मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरती गई।

इस दौरान आम नागरिकों एवं पूजा समितियों से जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा दुर्गा पूजा पर्व को आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
📲Get App