🔥 TRENDING Haryana CM Saini Criticizes Punjab Ove... Haryana DGP Pays Tributes to Fallen Po... Skill Development Corporation launches... Punjab Roadways Contract Workers Strik... બનાસકાંઠા પોલીસ અધિક્ષક પ્રશાંત સુંબે... PTI-Panbus Employees in Jalandhar Call...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

✍️ Reporter: Kumar Raushan 🗓 21 Oct 2026, 11:05 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासनिक मंच पर मौजूद रहेंगे पदाधिकारी

दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासनिक मंच पर मौजूद रहेंगे पदाधिकारी
अरवल। दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशासन की ओर से विसर्जन जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जुलूस मार्गों पर सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। विसर्जन के दौरान प्रशासनिक मंच पर भी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि विधि-व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा सके।
📲Get App