Defence
दुर्गा पूजा को लेकर चारामा पुलिस अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर दिए गए निर्देश!
कांकेर जिले के चारामा थाना परिसर में दुर्गा पूजा, गरबा समितियों और डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी सुरेश कुमार राठौर ने पंडालों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी और डीजे के मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
साथ ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों पर नजर रखने की बात कही गई। पुलिस ने सभी समितियों से दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।
साथ ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों पर नजर रखने की बात कही गई। पुलिस ने सभी समितियों से दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।