🔥 TRENDING Assam Governor Meets Prime Minister in... Lawrence Bishnoi’s Brother Issues Thre... Rajasthan’s Mona Agrawal Wins Gold in... ‘தமிழ் வெற்றிகழகம் படையெடுப்போம்’ என்ற... कटोरिया पुरानी दुर्गा मंदिर में महानवम... Karnataka Announces State Science Awar...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

दुर्गा पूजा एवं मेले की सुरक्षा पर प्रशासन की निगरानी: डीएम-एसपी ने निरीक्षण किया

✍️ Reporter: Sandeep Kumar 🗓 19 Oct 2026, 04:54 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दुर्गा पूजा और मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन ने कड़ी नजर रखी, डीएम-एसपी ने स्थल पर निरीक्षण किया।

सलेमपुर, देवरिया। दुर्गा पूजा एवं मेले के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने सोमवार को थाना सलेमपुर क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों एवं मेला स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पूजा पंडालों और मेला स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा आवागमन सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं।

अधिकारियों ने आपात स्थिति से निपटने के लिए भी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने पर जोर दिया। साथ ही, पूजा पंडालों के आयोजकों से सुरक्षा मानकों का पालन करने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाए रखने की अपेक्षा की।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व और मेले के दौरान आमजन की सुरक्षा, शांति और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह, थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी मंजुलता वर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
📲Get App