🔥 ट्रेंडिंग ओडिशा में नया चक्रवात चेतावनी जारी जयपुर के 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच... राजस्थान में 625 किलोग्राम दूषित मिठाई... સાવચેતી એ જ સુરક્ષા - દિવાળી પર્વમાં સ... SG હાઈવે પર થલતેજથી ઇસ્કોન ક્રોસ રોડ સ... અમદાવાદ અને ગાંધીનગરમાં હુક્કા પ્રતિબં...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वास्थ्य

दीपावली पर प्रतिबंधित पटाखों और कार्बाइन गन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 05 नव. 2026, 07:29 AM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सुरक्षित दीपावली मनाने और खतरनाक पटाखों से दूर रहने की अपील

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दीपावली के दौरान प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइन गन एवं अन्य खतरनाक पटाखों के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि त्योहार के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रतिबंधित एवं खतरनाक पटाखों के इस्तेमाल से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रतिबंधित पटाखों के उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने तथा नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने सुरक्षित वातावरण में दीपावली मनाने और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा— "दीपावली पर प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइन गन एवं अन्य खतरनाक पटाखों के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाएं।"
📲Get App