🔥 TRENDING घज़ियाबाद में दीपावली की रौनक: बाजारों... आवासीय छात्रावास की छात्रा दीवार फांदक... चिराग पासवान का जन्मदिन धूमधाम से मनाय... Mizoram aims for 1% of India’s GDP by... Mizoram Sets Ambitious Goal to Hit 1%... Mizoram to enlist churches, YMA and tr...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

दीपावली पर एटा के 1,74,934 उज्ज्वला परिवारों को मिलेगी मुफ्त गैस सिलेंडर की सुविधा, 971 रुपये की सब्सिडी

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 03 Nov 2026, 10:41 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से दीपावली पर उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल योजना का शुभारंभ किया। एटा जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।

दीपावली के त्योहार के अवसर पर जनपद एटा के 1,74,934 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी परिवारों को निःशुल्क एलपीजी गैस सिलेंडर रिफिल योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से इस योजना का शुभारंभ किया, जिसका सजीव प्रसारण जनपद एटा में भी किया गया। इस योजना के तहत राज्य और केंद्र सरकार मिलकर प्रति सिलेंडर 971 रुपये की सब्सिडी देंगी, जिसमें से 653 रुपये राज्य सरकार और 318 रुपये केंद्र सरकार द्वारा दिए जाएंगे।

जनपद में जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में आयोजित विशेष कार्यक्रम में लाभार्थी महिलाओं को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पात्र लाभार्थियों को साल में दो बार निःशुल्क सिलेंडर रिफिल का लाभ दिया जाता है।

योजना का मुख्य उद्देश्य उज्ज्वला परिवारों को आर्थिक राहत पहुंचाने के साथ-साथ महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है। इस पहल से ग्रामीण एवं गरीब परिवारों की रसोई को धुआंमुक्त बनाने और महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा में मदद मिलेगी, जिससे मातृशक्ति और सशक्त होगी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय नारायण सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं मौजूद रहीं।
📲Get App