🔥 TRENDING कमालगंज में श्री गणेश महोत्सव का भव्य... Chhattisgarh High Court Says Recovery... एटा पुलिस ने तमंचे से फायरिंग के वांछि... Chhattisgarh Boiler Blast: Death Toll... Punjab Minister Slams Opposition Over... 26-Year-Old Punjab Pilgrim Dies in 400...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब, जागरण और मेले की रही धूम

दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब, जागरण और मेले की रही धूम

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 05 Sep 2026, 07:38 AM 👁 36
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र दीपका स्थित प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन और मनमोहक झांकी देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे। पूरा मंदिर प्रांगण रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।

मध्यरात्रि ठीक 12 बजते ही “जय कन्हैया लाल की” और “बांके बिहारी लाल की जय” के जयकारों के साथ भगवान बाल गोपाल का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान श्री राधा कृष्ण मंदिर में जोरदार आतिशबाजी की गई। इसके ठीक पहले श्रद्धालुओं में भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप को निहारने और उन्हें झूला झुलाने के लिए जबरदस्त उत्साह देखा गया। भगवान की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु घंटों कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
राधा कृष्ण मंदिर समिति द्वारा इस अवसर पर भव्य जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था, जिसमें देर रात तक श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। मंदिर परिसर में विशाल मेले का आयोजन भी हुआ, जहाँ बच्चों और युवाओं ने तरह-तरह के झूलों और व्यंजनों का आनंद लिया।
मौसम ने दिया साथ, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
क्षेत्र में पिछले तीन-चार दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद जन्माष्टमी के दिन मौसम साफ रहा। दिनभर धूप खिली रही और शाम को भी बारिश न होने से श्रद्धालुओं को मेले और पूजा-अर्चना का पूरा लाभ मिला। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल मौके पर मुस्तैद रहा, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
📲Get App