🔥 ट्रेंडिंग मनीष मल्होत्रा के दिवाली पार्टी का अलव... गाज़ीपुर में दुष्कर्म के मामले में पुल... अनन्या पांडे ने रानी मुखर्जी की 'शावा... भोपाल में धनतेरस की खरीदारी से हुई लगभ... IIFA में बॉलीवुड सितारे मनाए दिवाली सलमान खान ने बायोपिक की संभावना पर दिय...
07 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

थाना एट पुलिस ने लूट की घटना का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 07 नव. 2026, 07:18 AM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लूटकांड का खुलासा कर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, नकदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक व अवैध तमंचा बरामद

जालौन/एट - जनपद जालौन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एट पुलिस को लूट की घटना के खुलासे में सफलता मिली है। पुलिस टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूट की गई नकदी, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल तथा एक अवैध तमंचा सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कोंच ने बाइट के माध्यम से घटना के सफल अनावरण, आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में जानकारी दी। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
📲Get App