🔥 ट्रेंडिंग केरल में 5 अक्टूबर 2026 को 22 और 24 कै... केन्द्र ने न्यायमूर्ति पी سام कोशी को... तेलंगाना टुडे ने नौकरी खो रहे कामगारों... तेलंगाना के चट्टानी इलाके और मानव निर्... ओडिशा स्टूडेंट यूनियन चुनाव तिथियों की... ओडिशा ने कैंपस चुनावों के लिए कड़े दिश...
06 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वास्थ्य

दिल्ली में नर्सिंग होम्स का रजिस्ट्रेशन अब होगा डिजिटल, 6 अक्टूबर से ऑनलाइन होगी प्रक्रिया

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 05 अक्टू. 2026, 11:14 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Nursing Home Management System Portal पर आवेदन, दस्तावेज जमा करने से लेकर स्टेटस ट्रैकिंग तक की मिलेगी सुविधा

नई दिल्ली। दिल्ली में नर्सिंग होम्स के रजिस्ट्रेशन और रिन्यूअल की प्रक्रिया को अब डिजिटल किया जा रहा है। 6 अक्टूबर से Nursing Home Management System Portal के माध्यम से नर्सिंग होम्स के पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू होगी। नई व्यवस्था के तहत नर्सिंग होम संचालक ऑनलाइन आवेदन करने के साथ आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकेंगे और अपने आवेदन की स्थिति (स्टेटस) भी पोर्टल के माध्यम से ट्रैक कर सकेंगे। इससे रजिस्ट्रेशन और रिन्यूअल से जुड़ी प्रक्रियाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी।
सरकार की इस डिजिटल पहल का उद्देश्य प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है। एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आवेदन, दस्तावेज और स्टेटस ट्रैकिंग की सुविधा मिलने से नर्सिंग होम संचालकों को सुविधा होगी और प्रक्रिया में लगने वाला समय भी कम होने की उम्मीद है। सरकार का प्रयास है कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाएं ऐसी हों, जो लोगों का समय बचाने के साथ-साथ अनावश्यक परेशानी को भी कम करें।
📲Get App