🔥 TRENDING ತಿರುಪತಿ ವೆಂಕಟೇಶ್ವರ ದೇವಸ್ಥಾನಕ್ಕೆ 25 ಪರಿ... Rashmika Mandanna says her mother tong... పసికందుల మరణాలు బాధాకరం: కవిత कासगंज: ट्यूबवेल की छत पर मिला युवती क... ભુજ શહેર એ-ડીવીઝન પોલીસ સ્ટેશન વિસ્તાર... రిమ్స్ ఘటన ప్రభుత్వ నిర్లక్ష్యమే: కవిత
23 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दुल्हिन बाजार के गुलालचक में चोरी की तीन बाइक के साथ एक गिरफ्तार
Local

दुल्हिन बाजार के गुलालचक में चोरी की तीन बाइक के साथ एक गिरफ्तार

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 06 Aug 2026, 08:58 PM 👁 39
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के गुलालचक गांव में चोरी की मोटरसाइकिल रखने तथा उसकी खरीद-बिक्री किए जाने की गुप्त सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) पटना के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पालीगंज-2 के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दुल्हिन बाजार द्वारा विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने गुलालचक गांव निवासी नन्द यादव के पुत्र मोमीत कुमार को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी के वाहनों को छिपाने और उनकी खरीद-बिक्री के धंधे में संलिप्त था। बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है ताकि उनके वास्तविक मालिकों की पहचान की जा सके।

इस मामले में दुल्हिन बाजार थाना कांड संख्या 312/26, दिनांक 6 अगस्त 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(5), 338, 336(3), 340(2) एवं 3(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा मामले की अग्रिम कार्रवाई जारी है।
📲Get App