दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
हेलमेट नहीं पहने थे दोनों बाइक सवार, मदारडीह गांव के पास हुआ हादसा
चांदा, सुलतानपुर। चांदा थाना क्षेत्र के मदारडीह गांव में शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान मनोज कुमार (32) पुत्र चैतुराम निवासी मानापुर, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ और संदीप (22) पुत्र पृथ्वीपाल निवासी राजेपुर, थाना चांदा के रूप में हुई है। हादसे के समय दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।