🔥 TRENDING 26 नवंबर 1949 को शुरू हुई भारत की नई य... मधुबनी में कृषि यंत्रीकरण मेले में उमड... સાબરકાંઠા પોલીસ દ્વારા હિમતનગર સજા વોર... Congress Prepares for Shillong Lok Sab... Public Pressure Compels Coal Order Rol... Meghalaya Government Withdraws Coal Mi...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

तमाड़ में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित कर लिया संविधान की रक्षा का संकल्प

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 26 Nov 2026, 10:07 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
तमाड़, 26 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को मिर्धा टोली में संविधान दिवस धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए संविधान के आदर्शों एवं मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महावीर सोनी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संविधान की महत्ता, नागरिकों के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला और देश की आत्मा है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों एवं आदर्शों को अपनाकर ही एक सशक्त, समतामूलक और समरस भारत का निर्माण किया जा सकता है।

वहीं, मंडल महामंत्री विवेक गुप्ता एवं भारती कुमारी ने भी संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ अपने संवैधानिक कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए।

इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन गुप्ता, बूथ अध्यक्ष विकास अधिकारी, बड़का मिर्धा, राज मिर्धा सहित मिर्धा टोली के अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। इनमें सुभद्रा देवी, सीता देवी, उषा कालिंदी, सुबोधनी देवी, लखीमणि देवी, विरोजा देवी एवं मंजू कुमारी प्रमुख रूप से शामिल रहीं। वहीं युवाओं में कुणाल मिर्धा, रोहन मिर्धा, तूफान मिर्धा एवं उमेश मिर्धा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय योगदान दिया।

अंत में मंडल अध्यक्ष महावीर सोनी ने सभी उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान की गरिमा, एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने तथा संविधान में निहित आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का समापन संविधान के प्रति सम्मान और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के संदेश के साथ हुआ।
📲Get App