धर्म
तेलडीहा दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र की पहली पूजा: लाखों श्रद्धालुओं ने की पदयात्रा
यहाँ देखें:
📘 Facebook
बिहार के बांका जिले में शारदीय नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा दुर्गा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुल्तानगंज से जल लेकर करीब 18 किलोमीटर की पदयात्रा कर लाखों भक्त मां के दर्शन को पहुंचे।
शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बिहार के बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड स्थित प्रसिद्ध तेलडीहा दुर्गा मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नवरात्र की पहली पूजा के दिन मां दुर्गा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
यह मान्यता है कि श्रद्धालु सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर जल भरते हैं और फिर करीब 18 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा तय कर तेलडीहा दुर्गा मंदिर पहुंचते हैं। इस वर्ष भी भक्तों की आस्था देखने लायक थी। बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और नेपाल से भी बड़ी संख्या में भक्त मां के दर्शन के लिए पहुंचे।
लाखों श्रद्धालुओं की इस भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए शंभूगंज के थानाध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और अंचल अधिकारी (CO) सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।