🔥 ट्रेंडिंग दुर्गति को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली म... क्रूड ऑयल की कीमतें $107 पर गिरने के ब... Karnataka to Observe Madhwacharya Jaya... अमृतसर में मामूली विवाद पर दो भाइयों न... मुंबई: कोहिनूर स्क्वायर होटल में लगी आ... રાજુલા મોરંગીમાં વૃદ્ધની હત્યાનો આરોપી...
19 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कृषि

टोंक तहसील में बरसात से सरसों की बुआई को मिला वरदान, ज्वार‑ग्वार फसलों को है खतरा

✍️ रिपोर्टर: Rambabu Saini 🗓 19 अक्टू. 2026, 09:18 AM 👁 25
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

टोंक तहसील में लगातार बरसात ने मिट्टी में नमी बढ़ा दी, जिससे सरसों की बुआई के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बन गईं, परन्तु ज्वार और ग्वार जैसी फसलें अधिक वर्षा से क्षतिग्रस्त हो सकती हैं।

टोंक तहसील के आसपास के क्षेत्रों में लगातार बरसात के कारण मौसम खुशनुमा हो गया है,
जिससे स्थानीय किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। 3 -4 दिन से अंतराल में लगातार बारिश हो रही हे जिससे कि जमीन में पर्याप्त नमी हो गई हे ,
मेहंदवास गांव के किसान बद्रीलाल सैनी, नरसी यादव, हनुमान यादव, हरिराम यादव और बद्रीलाल बैरवा महेंद्र जैसे कई किसानों ने बताया कि इस वर्षा ने जमीन में पर्याप्त नमी भर दी है, जो सरसों की बुआई के लिए वरदान साबित होगी।

वहीं कुछ किसानों ने रिपोर्टर रामबाबू सैनी को बताया कि खेतों में खड़ी ज्वार, ग्वार आदि फसलों पर अधिक बारिश के कारण नुकसान का खतरा बढ़ गया है, ज्यादा तेज हवा चलने से कुछ स्थानों पर खड़ी फसलों में बहुत नुकसान हुआ हे

पिछले तीन‑चार दिनों से अंतराल में बरसात होने के कारण इस समय क्षेत्र में तापमान में निरंतर गिरावट देखी जा रही है, जो फसलों की वृद्धि पर अतिरिक्त प्रभाव डाल सकती है।
📲Get App