🔥 TRENDING எஸ்.பி ஸ்டாலின் இடமாற்றம் பின்னர் குமர... ભરૂચના દાંડા ગામમાં વીજ થાંભલા માટે ખે... ਸੁਰਜਨ ਸਿੰਘ, ਐਂਟੀ-ਕਰਪਸ਼ਨ ਸੰਸਥਾ ਦੇ ਆਗੂ,... ਦਿਨੇਸ਼ ਚੱਢਾ ਨੇ ਮੱਦੋ ਮਾਜਰਾ ਤੇ ਬਹਾਦਰਪੁਰ... कुएं पर जाल नहीं, हादसे का डर—ग्रामीणो... દસાડા તાલુકાના પાટડી ગામમાં ગૌ હત્યા ર...
13 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

तीजा मेला को लेकर हमीरपुर में रूट डायवर्जन, 14 से 17 सितंबर तक लागू रहेगा यातायात परिवर्तन

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 12 Sep 2026, 11:18 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मेले के दौरान वाहनों के आवागमन में बदलाव, वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

हमीरपुर। जनपद हमीरपुर के कस्बा सुमेरपुर में आयोजित होने वाले तीजा मेला को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की भीड़ को देखते हुए वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए यह यातायात परिवर्तन किया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र घाटमपुर में 14 सितंबर 2026 को प्रातः 08:00 बजे से 17 सितंबर 2026 को प्रातः 08:00 बजे तक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। यातायात पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा लोगों से अपील की गई है कि निर्धारित अवधि के दौरान वाहन चालक डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें, ताकि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। प्रशासन का उद्देश्य तीजा मेला के दौरान यातायात को व्यवस्थित रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं एवं राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वाहन चालकों से अपील है कि अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए यात्रा से पहले रूट डायवर्जन की जानकारी रखें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
📲Get App