🔥 TRENDING आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की ब... নির্বাচন কমিশনের তথ্য: অভিষেক বন্দ্যোপ... વરરાજાએ લગ્નમાં વેઈટર્સને આપી અનોખી સે... वाराणसी: नेशनल इंटर कॉलेज में स्वास्थ्... ભરૂચ ભાજપ કાર્યાલય પાસે ત્રણ વર્ષથી ગટ... ઝાલોદના મુવાડા ખાતે પોસ્ટ ઓફિસમાં ચોરી...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

तहसीलदार माधोलाल बैरवा के नेतृत्व में उदयपुरिया में बड़ी कार्रवाई, 6 बीघा भूमि से हटाया अतिक्रमण

✍️ Reporter: Anuj jain 🗓 09 Oct 2026, 04:18 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कामखेड़ा थाना क्षेत्र में प्रशासन ने भूमि का सीमांकन कर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को सौंपी जमीन

कामखेड़ा। मनोहर थाना, जिला झालावाड़ ग्राम उदयपुरिया, पटवार मंडल सरेड़ी में तहसीलदार माधोलाल बैरवा के नेतृत्व में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 6 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने के बाद जमीन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को सुपुर्द कर दी गई।
तहसीलदार माधोलाल बैरवा के आदेशानुसार संपन्न हुई इस कार्रवाई के दौरान भू-अभिलेख निरीक्षक पवन सिंह भील, पटवारी देवीशंकर चोपदार, सत्यनारायण मीणा एवं दिलखुश गुर्जर मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम ने भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी की।
तहसीलदार के नेतृत्व में हुई इस प्रशासनिक कार्रवाई के बाद 6 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर संबंधित विभाग के सुपुर्द करने की प्रक्रिया पूरी हुई।
📲Get App