🔥 TRENDING Tata Teleservices Stock Shows Positive... Congress Questions Owaisi's 'Own Leade... Pilibhit Officials Face Legal Action O... Uttar Pradesh Announces 2026‑27 Schola... 17th Large Storage Facility Opens in K... Woman Killed in Ludhiana Road Accident...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

टैगोर नगर में 67वें दुर्गा पूजा महोत्सव का धूमधाम से समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

✍️ Reporter: Vicky Mandal 🗓 23 Oct 2026, 05:04 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बांग्ला जात्रा ‘सुजोन माझिर घाट’ और बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

शक्तिफार्म।
आस्था, परंपरा और बंगाली संस्कृति के संगम के बीच शक्तिफार्म के टैगोर नगर में आयोजित 67वें दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में बांग्ला जात्रा ‘सुजोन माझिर घाट’ की प्रस्तुति के साथ बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। समापन समारोह में बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से एकल नृत्य, समूह नृत्य और गीत-संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिताओं के बाद पूजा कमेटी की ओर से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
एकल नृत्य प्रतियोगिता में साक्षी विश्वास ने प्रथम, खुशी सरकार ने द्वितीय और महिमा बरकन्दाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में रोशनी ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, गीत-संगीत प्रतियोगिता में काजल प्रथम, रूपा दास द्वितीय और शिवा सरकार तृतीय स्थान पर रहीं। आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। 67 वर्षों से चली आ रही दुर्गा पूजा की परंपरा ने एक बार फिर क्षेत्र में बंगाली संस्कृति, सामाजिक एकजुटता और आपसी सद्भाव की झलक पेश की।
इस दौरान शुभम विश्वास, रिपुसूदन मंडल, रवि मजूमदार, विनय विश्वास, परितोष विश्वास, सब्यसाची हालदार, किशोर राय, नारायण विश्वास, कार्तिक हालदार, श्यामल विश्वास सहित क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे।
📲Get App