🔥 ट्रेंडिंग ତେଲ ଟ୍ୟାଙ୍କରରେ ଗୋରୁ ଚାଲାଣ; ମାଡ଼ି ବସିଲା... Road aur pul nahin hone ke Karan Rajkh... ବ୍ରହ୍ମପୁରରେ ପାର୍ବଣ ପୂର୍ବରୁ ହତ୍ୟାକାଣ୍ଡ;... ଆନ୍ଧ୍ରପ୍ରଦେଶରେ ଓଡ଼ିଆ ଶ୍ରମିକଙ୍କ ରହସ୍ୟଜନ... बरेली में कर अधिकारी और ट्रक चालक के ब... कल्याणपुर बाजार में गति अवरोधक की कमी...
05 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

शिवपुरी में लायंस क्लब एवं बीआईएमआर हॉस्पिटल्स के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 05 अक्टू. 2026, 11:19 AM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लायंस क्लब शिवपुरी और बीआईएमआर हॉस्पिटल्स के सहयोग से शिवपुरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों नागरिकों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श प्राप्त किया।

शिवपुरी में लायंस क्लब शिवपुरी साउथ, लायंस क्लब शिवपुरी राइज़र और लायंस क्लब शिवपुरी क्लासिक के संयुक्त प्रयास तथा बीआईएमआर हॉस्पिटल्स, ग्वालियर के सहयोग से 3233 E-1 सेवा सप्ताह के अंतर्गत रीजन-21 जगन्नाथ में विशाल निःशुल्क हेल्थ चेक‑अप कैंप एवं अवेयरनेस टॉक का सफल आयोजन किया गया। सैकड़ों नागरिकों ने शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श का लाभ उठाया।

शिविर में बीआईएमआर हॉस्पिटल्स ग्वालियर के न्यूरोसर्जन, ऑर्थोपेडिक, कार्डियोलॉजिस्ट और फिजिशियन विशेषज्ञों ने रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा ब्लड शुगर, सीबीसी, ईसीजी और दवाइयाँ निशुल्क उपलब्ध कराई।

मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शिवपुरी मा. देवेंद्र जैन, लायन सी.एस. तोमर, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-II तथा बीआईएमआर के एग्जीक्यूटिव ट्रस्टी गोविंद देवड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने शिविर का अवलोकन कर लायंस क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम का आयोजन PMJF लायन पवन जैन, एरिया लीडर, लायन कपिल सहगल, रीजन चेयरपर्सन, लायन गोपिंद्र जैन, सर्विस वीक चेयरपर्सन, लायन सौरभ जैन एवं लायन पुनीत गोयल, जोन चेयरपर्सन के मार्गदर्शन में तथा लायन अशोक रंगड़ और लाइन गोपिंद्र जैन द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किया गया। समन्वयकों और क्लब सदस्यों के योगदान को भी सराहा गया।
📲Get App