🔥 TRENDING સ્ટેમ્પ ડ્યુટી ચોરી સામે મહીસાગર નાયબ... સુરત મનપાએ રૂ. 12 કરોડના 28 કામો રદ કર... Rajinikanth's Latest Film Achieves Blo... Ashley St. Clair and Elon Musk: Latest... New Track 'I'm Game' Released for Upco... US-Colombian Rapper Bali Rico Blends H...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
*श्री सनातन धर्म रामलीला समिति नोएडा* के तत्वाधान में हरि भक्ति कला ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामलीला का भव्य मंचन नोएडा स्टेडियम में संपन्न हुआ।
Entertainment

*श्री सनातन धर्म रामलीला समिति नोएडा* के तत्वाधान में हरि भक्ति कला ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामलीला का भव्य मंचन नोएडा स्टेडियम में संपन्न हुआ।

✍️ Reporter: Rajesh Mandal 🗓 18 Oct 2026, 08:54 AM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Rajesh mandal

इस भक्ति और सांस्कृतिक आयोजन का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक पंकज शर्मा द्वारा किया गया। *परम श्रद्धेय दीपांकर महाराज जी ने रामलीला का शुभारंभ किया।* उनके आगमन से कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक हो गया। इस अवसर पर श्री सनातन धर्म रामलीला समिति द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा सदस्यों को सनातन धर्म मंच से सम्मानित किया गया। सम्मानित संस्थाओं में नोएडा पंजाबी समाज, अग्रवाल मित्र मंडल की संपूर्ण कार्यकारिणी, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल, पोरवाल समाज, फेडरेशन ऑफ नोएडा आरडब्ल्यूए तथा डीडी आरडब्ल्यूए, नोएडा के सदस्य शामिल रहे।


रामलीला की प्रस्तुति में हनुमान जी की श्रीराम से भेंट, श्रीराम एवं सुग्रीव मित्रता, बाली वध, लक्ष्मण जी का सुग्रीव के प्रति क्रोध, सुग्रीन द्वारा हनुमान जी एवं समस्त सेना को माता सीता की खोज में भेजना, संपाती प्रसंग, हनुमान जी द्वारा समुद्र लांघना, सुरसा, लंकिनी प्रसंग, विभीषण हनुमान जी संवाद, रावण सीताजी संवाद, हनुमान सीताजी संवाद, अक्षय कुमार वध मेघनाद हनुमान युद्ध, हनुमान रावण संवाद, लांक दहन तक की लीलाओं का सुंदर और प्रभावशाली मंचन किया गया। मंचन की शुरुआत श्रीराम एवं भक्त हनुमान जी के भेंट के साथ हुई, हनुमान जी ने शरीर एवं सुग्रीव की मित्रता की नींव रखी, तत्पश्चात सुग्रीव ने श्रीराम को माता सीता के आभूषण दिखाए, एवं अपने भाई के अत्याचार का भी विवरण दिया, जिस से क्रोधित होकर प्रभु राम ने बाली का वध कर दियाए तत्पश्चात सुग्रीन ने अपनी समस्त सेना को माता सीता की खोज के लिए भेज दियाए वहां संपाती से भेंट हुई, जिसने हनुमान जी को बता, की माता सीता लंका में है जो समुद्र पार है, जमानवंतजी ने हनुमान जी को उनका बल याद दिलाया जिससे हनुमान जी लंका जान को तत्पर हुए, विभीषण जी से भेंट करने के उपरांत हनुमान जी सूक्ष्म रूप धरकर अशोक वाटिका के अंदर पहुंचे, जहां रावण सीता संवाद के उपरांत माता सीता को अपना परिचय दिया तथा आशिक वाटिका को तहस नहस कर दिया, रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध कर दिया, तत्पश्चात मेघनाद ने हनुमान जी को बंधन में बांध कर रावण के सम्मुख ले गया, जहां हनुमान जी ने रावण को समझान की अत्यंत कोश की परन्तु रावण ने अपने अहंकार से ग्रस्त होकर हनुमान जी पूंछ जलाने का आदेश दे दिया, और हनुमान जी ने उसी अग्नि से पूरी लंका जला डाली।

*श्रीराम के रूप में अभिषेक शर्मा*
*लक्ष्मण के रूप मे मोहित यादव*
*सीताजी के रूप में युगांशा शर्मा*
*हनुमानजी के रूप में ऋषभ शर्मा*
*रावण की भूमिका में अमित शर्मा*
*मेघनाद की भूमिका में विनय*
*अक्षय के रूप में उमंग*
*विभीषण की भूमिका में अतुल*
*सुग्रीव की भूमिका में नितिन*


 
प्रत्येक कलाकार ने अपने चरित्र में पूरी निष्ठा और भाव-भंगिमा से जान फूंक दीए जिससे दर्शकों ने भावविभोर होकर बार-बार तालियों से स्वागत किया। मंच पर प्रस्तुत दृश्य केवल नाटकीय नहीं थे, बल्कि उनमें सनातन संस्कृति धर्म, भक्ति और जीवन मूल्यों की सजीव झलक देखने को मिली। समिति के सदस्यों ने दर्शकों से आग्रह किया कि वे आगामी लीलाओं में भी सपरिवार उपस्थित होकर इस पावन आयोजन का आनंद लें।

रामलीला कार्यक्रम के पंचम दिवस में श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा के चेयरमैन डा. टी. एन. गोविल, अध्यक्ष टी. एन. चौरसिया, महासचिव संजय बाली, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील भारद्वाज, कोषाध्यक्ष अल्पेश गर्ग, रमेश कुमार, एस.के.एस. राणा, अनुज गुप्ता, सत्यनारायण गोयल, पंकज जिंदल, मित्रा शर्मा, विपिन मलन, जनक भाटिया, तरूण राज, नवीन सोनी, जे.सी माहेष्वरी, समीर अग्रवाल, वीरेन्द्र मेहता, नरेन्द्र चोपड़ा, मनीष अग्रवाल, पवनदीप सिंह, वपिन बंसल, अनिल गुप्ता, विनय शर्मा, सौरभ गोविल, महेन्द्र कटारिया, राजीव अजमानी, संजय गोयल, विकास जैन, अखिलेष बधोरिया, जितेन्द्र सिंह, महेष चौहान, प्रमोद शर्मा, अषोक मिश्रा, राकेष गुपता, अषोक चौहान, राजेष भारद्वाज, राधा किषन गर्ग, तरूण राज, समीर अग्रवाल, रविंदर गुप्ता, अर्चना राय, केशव गंगल, अतुल वर्मा, तरुण राज, जतिन, रोहित श्रीवास्तव, पवन सिंह, सुन्दर सिंह राणा, एन. के अग्रवाल, पुनीत शुक्ला, प्रमोद रंगा, चन्द्रपाल सिंह, श्रेया चतुर्वेदी, विनोद शर्मा, सुनील कुमार, देवेन्द्र गंगल, कुलदीप गुप्ता, मुकेष गुप्ता, योगेन्द्र शर्मा, सुनील कुमार, अतुल मित्तल, डा. एस.पी जैन, संजय जैन, अमित पोरवाल, मनोज पोरवाल, नरेष बंसल, छाया राय, विषाल कष्यप, लोकेष कष्यप, कुलदीप गोयल, पुष्कर शर्मा, उदय जैन, सन्नी अग्रवाल, मनोज उपाध्याय, माधव तुली, आदित्य अग्रवाल, तुषार गोयल, पी.के गुप्ता, चन्द्रपाल, गिरिजा सिंह, महेन्द्र कटारिया, राम कुमार शर्मा, रवि यादव, बबलू यादव, षिवांष श्रीवास्तव, अविनाष, रोहित ठाकुर, भारत भूषण भारद्वाज, एहसान खान आदि काफी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक उपस्थित रहें।
📲Get App