🔥 TRENDING The Paradise Nets ₹0.88 Crore on Day 2... Arunachal CM to Visit Siang, Upper Sia... Arunachal Minister Tasing Reviews Uppe... Arunachal Clears 2,733 Hectares of For... Nearly Half of Paramedical Posts Vacan... J&K Introduces New Land Lease Rules to...
26 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

शिक्षक समाज बिहार कि शिक्षा व्यवस्था कि मजबूत नींव है

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 26 Sep 2026, 06:18 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनसुराज पार्टी कि नेत्री सह पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र कि उम्मीदवार डॉ दिव्या ज्योति ने बिहारशरीफ पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि शिक्षक समाज बिहार कि शिक्षा व्यवस्था

शिक्षक समाज बिहार की शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव डॉ दिव्या ज्योति


जन सुराज की ओर से बिहार शरीफ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति ने कहा कि शिक्षक समाज बिहार की शिक्षा व्यवस्थाकि मजबूत नींव है की मजबूत नींव है। शिक्षकों की समस्याओं, सम्मान और अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने की आवश्यकता है। जन सुराज ने 20 सितंबर को डॉ दिव्या ज्योति को पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया था।

डॉ. दिव्या ज्योति ने कहा कि जिस तरह बांकीपुर में बदलाव की आवाज उठी है, उसी तरह पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र भी बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को केवल चुनावी चर्चा तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सम्मान, अधिकार, समस्याओं और बेहतर प्रतिनिधित्व से जुड़े विषयों पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए शिक्षकों की भागीदारी और उनके अनुभवों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिक्षक समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, अशोक सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी सहित जन सुराज के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📲Get App