🔥 TRENDING हाथमा में बाइक दुर्घटना: सवार को सिर म... जोगबनी के मुख्य पार्षद ने राजेश साह जी... Documentary 'Scroll' Chosen for Screen... Kotak Neo Releases Live Gold Rates for... Nagaland partners with IFL to boost to... गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शाहपुरा मनोहरपुर से दौसा तक 62.20 KM सड़क का होगा चौड़ीकरण, NH-148 बनेगा 4-लेन*

✍️ Reporter: Mukesh Sharma 🗓 23 Nov 2026, 07:43 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जयपुर ग्रामीण।* क्षेत्र शाहपुरा के सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-148 के मनोहरपुर-दौसा सेक्शन को पेव्ड शोल्डर के साथ 4-लेन बनाने के लिए ₹919.20 करोड़ की संशोधित लागत की निविदा जारी कर दी गई है।

इस परियोजना के तहत कुल *62.20 किलोमीटर* लंबे मार्ग को वर्तमान 2-लेन से अपग्रेड कर 4-लेन किया जाएगा।

परियोजना की ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया शुरू होने से क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी की उम्मीद जगी है। सड़क चौड़ी होने से जयपुर ग्रामीण सहित मनोहरपुर, दौसा और आसपास के कस्बों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी, सफर तेज और सुरक्षित होगा और व्यापार व रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
📲Get App