🔥 ट्रेंडिंग लुधियाना के गुरुद्वारा साहिब में 8.5 ए... एनएसयूआई का राजीव चौक पर प्रदर्शन, ज्ञ... Bengaluru Traffic Fine Discount Announ... पीलीभीत में रामलीला मेले की बैठक पर हु... बिहार ने 20‑दिन का ट्रैफ़िक अभियान शुर... बैतूल में स्कूल बस टकराई पेड़ से, ग्रा...
13 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शहडोल में पुलिस का बड़ा प्रहार! ट्रक में छिपाकर ले जाया जा

✍️ रिपोर्टर: Manjur Mansoori 🗓 13 अक्टू. 2026, 02:44 PM 👁 81
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शहडोल में पुलिस का बड़ा प्रहार! ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा 7 क्विंटल गांजा ज़ब्त, तस्करों में मचा हड़कंप!
शहडोल / जयसिंहनगर*
शहडोल जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के बीच जयसिंहनगर पुलिस ने एक ऐसा ऐतिहासिक और धमाकेदार एक्शन लिया है, जिससे पूरे इलाके में भूचाल आ गया है। पुलिस ने एक ट्रक से 7 क्विंटल (700 किलो) से अधिक गांजे की भारी-भरकम खेप बरामद की है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की तस्करी ने पुलिस और खुफिया तंत्र के भी होश उड़ा दिए हैं।
यह कार्रवाई शहडोल पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के कड़े निर्देशों और जयसिंहनगर थाना प्रभारी अजय बैगा की टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी का नतीजा है। पुलिस की इस दमदार स्ट्राइक से नशा तस्करों के सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है।
अब गरमाया मामला: क्या 'अमलाई थाना क्षेत्र के श्रीवास्तव मोड़' से जुड़े हैं इस ड्रग रैकेट के तार?
इस भारी-भरकम खेप के पकड़े जाने के बाद अब शहडोल की जनता और जागरूक नागरिकों का गुस्सा और सवाल दोनों फूट पड़े हैं। शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है और जनता ने सीधे तौर पर आवाज उठाई है कि इस अवैध नेक्सेस के तार 'श्रीवास्तव मोड़' से भी जुड़े हुए हैं!
शहडोल की आम जनता और प्रबुद्ध वर्ग ने पुलिस अधीक्षक सेपुरजोर मांग की है कि कड़ी से कड़ी पूछताछ:गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस सख्ती से पूछताछ करे ताकि इस सिंडिकेट के आकाओं के नाम सामने आ सकें।
श्रीवास्तव मोड़ कनेक्शन का पर्दाफाश: इस काले कारोबार की जड़ें जहां-जहां फैली हैं, उन चेहरों को बेनकाब किया जाए जो पर्दे के पीछे से इस खेल को चला रहे हैं।
जड़ से सफाया: जनता चाहती है कि इस नेचुरोपैथी और ड्रग्स के जाल में शामिल छोटे-मोटी मोहरों के साथ-साथ मुख्य सरगनाओं पर भी राष्ट्रीय सुरक्षा और एनडीपीएस (NDPS) का कड़ा शिकंजा कसा जाए।
सबसे बड़ा सवाल: क्या शहडोल पुलिस इस धमाकेदार कार्रवाई के बाद 'अमलाई थाना क्षेत्र के श्रीवास्तव मोड़' के उस बड़े सिंडिकेट तक पहुंच पाएगी जो इस पूरे अवैध कारोबार का गढ़ माना जा रहा है? निगाहें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं!
📲Get App