🔥 TRENDING ભારે વરસાદમાં પણ ફરજ નિભાવતાં સેવાભાવી... Imran Khan Receives Jail Medical Check... Yogi Adityanath Criticizes Hamid Ansar... Kanak News Odisha Airs 2PM Weather Upd... ઘમ ગुજરાત સરકાર દ્વારા સપ્ટેમ્બર 30 પછી ત...
20 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शहडोल बुढ़ार में स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे पनप रहा अनधिकृत क्लिनिक: भांजे की डिग्री और 'विज़िटिंग डॉक्टर' की आड़ में मरीजों की सेहत से खिलवाड़, निष्पक्ष जांच की कार्यवाही की मांग

✍️ Reporter: राजभान कुशवाहा 🗓 20 Sep 2026, 09:00 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शहडोल बुढ़ार में स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे पनप रहा अनधिकृत क्लिनिक भांजे की डिग्री और 'विज़िटिंग डॉक्टर' की आड़ में मरीजों की सेहत से खिलवाड़, निष्पक्ष जांच की कार्यवाही की मांग
बुढ़ार शहडोल शासकीय अस्पताल कॉम्प्लेक्स स्थित दुकान नंबर 12 में संचालित एक डेंटिस्ट्री सेंटर में गंभीर अनियमितताओं और कथित रूप से बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री के इलाज किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर मिल रही शिकायतों के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के तंत्र को चकमा देकर वर्षों से आम नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है
शिकायती तथ्यों के अनुसार, उक्त प्रतिष्ठान में मरीजों का उपचार करने वाले व्यक्तियों के पास स्वयं की मान्य चिकित्सकीय योग्यता नहीं है। इसके बावजूद, मरीजों को भ्रमित करने के लिए पड़ोसी राज्य में पदस्थ अपने ही रिश्तेदार (बीडीएस डॉक्टर) के नाम और शैक्षणिक डिग्रियों का अनुचित इस्तेमाल किए जाने के गंभीर आरोप हैं
शातिराना पैंतरा: पर्चे पर 'विज़िटिंग डॉक्टर' का भ्रम और किराए के डॉक्टरों का सहारा
विधिक शिकंजे और प्रशासनिक कार्रवाई से बचने के लिए पर्चों पर अत्यंत चालाकी भरा तरीका अपनाया गया है प्रिस्क्रिप्शन पर योग्यता संबंधी विवरण दर्ज कर नीचे छोटे अक्षरों में विजिटिंग डॉक्टर अंकित किया गया है, ताकि जांच की स्थिति में यह तर्क दिया जा सके कि मुख्य चिकित्सक केवल दौरा करते हैं
इतना ही नहीं, यह भी आरोप है कि जब भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच या निरीक्षण की सुगबुगाहट होती है, तब स्थानीय पंजीकृत चिकित्सकों को अस्थायी तौर पर बुलाकर या उनकी मौजूदगी दिखाकर क्लिनिक की वास्तविक गतिविधियों और अनधिकृत काम करने वालों को छिपाने का प्रयास किया जाता है
अप्रशिक्षित हाथों में इलाज, स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़
हैरानी की बात यह है कि बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री और टेक्निकल ज्ञान के, केवल सामान्य शैक्षणिक दस्तावेजों के दम पर मरीजों की गंभीर प्रक्रियाओं डेंटल ट्रीटमेंट को अंजाम दिया जा रहा है इसके चलते कई भोले-भाले ग्रामीण व स्थानीय मरीज गलत इलाज का शिकार हो चुके हैं और उनके मसूड़ों व दांतों को स्थायी नुकसान पहुंचा है
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी CMHO के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत कर इस पूरे फर्जीवाड़े के खिलाफ तत्काल और कठोर दंडात्मक कार्रवाई की पुरजोर मांग की गई है
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मुख्य मांगें
तत्काल औचक निरीक्षण: अस्पताल कॉम्प्लेक्स स्थित दुकान नंबर 12 का स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम द्वारा तत्काल औचक निरीक्षण कराया जाए
मूल दस्तावेजों का सत्यापन: मौके पर उपचार करते पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मूल डिग्री, मेडिकल डेंटल काउंसिल पंजीयन और उनके पहचान पत्रों की निष्पक्ष जांच हो
कूटरचित दस्तावेजों की पड़ताल: दूसरे राज्य में कार्यरत चिकित्सक की डिग्री/पंजीयन के दुरुपयोग और पर्चों पर दर्शाई गई जानकारी की विधिक जांच की जाए
कठोर कानूनी कार्रवाई: यदि बिना वैध अर्हता के चिकित्सा कार्य करना या किसी अन्य की डिग्री का दुरुपयोग सिद्ध होता है, तो संबंधितों के विरुद्ध धोखाधड़ी और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर FIR दर्ज की जाए।
📲Get App