🔥 TRENDING 15-Year-Old Ludhiana Student Commits S... Three medical firms raided in Jalandha... Four family members killed in Bhopal h... ममता (जितू की पत्नी), ग्राम लवाणी एमपी... પાટણ પોલીસ વિભાગ દ્વારા જાહેર જનતા માટ... नवादा में 77,099 ऑनलाइन आवेदन के साथ न...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शाहबाद सिरोली मार्ग पर सुहावा गांव के समीप भीषण सड़क हादसा

शाहबाद सिरोली मार्ग पर सुहावा गांव के समीप भीषण सड़क हादसा

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 02 Nov 2026, 04:51 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

परीक्षा देने जा रहे थे छात्र हुए सड़क दुर्घटना के शिकार

शाहाबाद सिरौली मार्ग पर सुहावा गांव के समीप ​भीषण सड़क हादसा: परीक्षा देने जा रहे पॉलियोटेक्निक छात्र की सड़क हादसे में मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​शाहबाद (रामपुर): रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। शाहबाद स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार तीन छात्रों को सामने से आ रहे एक कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
​परीक्षा देने जा रहे थे तीनों छात्र
​बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सिंधौली गांव निवासी आशीष (18), आकाश (19) और सूरजपाल (19) एक ही बाइक से शाहबाद स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जा रहे थे। तीनों छात्र कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र थे और सोमवार को परीक्षा देने निकले थे।
​कैंटर ने मारी टक्कर
​बाइक सूरजपाल चला रहा था। जैसे ही वे सुहावा गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक कैंटर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
​एक की मौके पर मौत, दो जिला अस्पताल रेफर
​हादसे में सूरजपाल (19) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे की सूचनाभी मिलते ही कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह भी तत्काल पूरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
​मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस और कोतवाली पुलिस की मदद से घायल आशीष और आकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहबाद पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
📲Get App