🔥 TRENDING 26 नवंबर 1949 को शुरू हुई भारत की नई य... मधुबनी में कृषि यंत्रीकरण मेले में उमड... સાબરકાંઠા પોલીસ દ્વારા હિમતનગર સજા વોર... Congress Prepares for Shillong Lok Sab... Public Pressure Compels Coal Order Rol... Meghalaya Government Withdraws Coal Mi...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Nov 2026, 10:08 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का लिया संकल्प, संविधान की उद्देशिका के आदर्शों का कराया स्मरण

आगरा। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट आगरा में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हरेन्द्र कुमार ने पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को भारत के संविधान में निहित मूल्यों और उद्देशिका के आदर्शों का स्मरण कराया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त हरेन्द्र कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान के मूल सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करने और संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और संविधान के आदर्शों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया।
📲Get App