🔥 TRENDING BJP MP vows Siang Dam will be built "t... CAT overturns transfer of visually‑imp... KPDCL Announces Power Supply Disruptio... J&K Digital Agriculture Drive Register... 19 Dog Bite Cases Reported in J&K Town... सवर्ण आर्मी के महासम्मेलन में उमड़ा जन...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सवर्ण आर्मी के महासम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,

✍️ Reporter: ashif 🗓 10 Nov 2026, 11:59 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सवर्ण आर्मी के महासम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय और उपाध्यक्ष उत्पल श्रीवास्तव का हुआ भव्य स्वागत

अमेठी । जनपद के गौरीगंज स्थित पंचवटी मैरिज लॉन में मंगलवार को सवर्ण आर्मी की ओर से भव्य सवर्ण महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्पल श्रीवास्तव का कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सवर्ण समाज के लोग शामिल हुए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ता पूरबगांव चौराहे पर एकत्रित हुए। वहां से निकले काफिले का गौरीगंज बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई बसंत तिवारी, जिलाध्यक्ष शिवम मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रितिका तिवारी, आंचल ओझा, शिवम तिवारी एवं कैलाश मिश्र ने की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्पल श्रीवास्तव ने सवर्ण समाज से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने देश की आजादी में सवर्ण समाज के महापुरुषों के योगदान का उल्लेख करते हुए यूजीसी के संबंधित नियमों को वापस लेने की मांग उठाई।

वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय ने कहा कि बनिया, ब्राह्मण, क्षत्रिय, कायस्थ और भूमिहार सहित सवर्ण समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर आना होगा। एकजुटता से ही समाज अपने अधिकारों और सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ सकेगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर सवर्ण समाज की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए यूजीसी के संबंधित नियमों को वापस लेने की मांग की। साथ ही कहा कि संगठन समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करता रहेगा।

महासम्मेलन में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिंह, नीरज सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। ✍🏻
📲Get App