🔥 TRENDING ਸੁਰਜਨ ਸਿੰਘ, ਐਂਟੀ-ਕਰਪਸ਼ਨ ਸੰਸਥਾ ਦੇ ਆਗੂ,... ਦਿਨੇਸ਼ ਚੱਢਾ ਨੇ ਮੱਦੋ ਮਾਜਰਾ ਤੇ ਬਹਾਦਰਪੁਰ... कुएं पर जाल नहीं, हादसे का डर—ग्रामीणो... દસાડા તાલુકાના પાટડી ગામમાં ગૌ હત્યા ર... ಜಿವಂತ ಇರುವ ವ್ಯಕ್ತಿಯನ್ನೆ ಸರ್ಕಾರಿ ದಾಖಲೆಯ... पंचायत समिती मुरबाड शिक्षण विभाग आयोजि...
13 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर में भाजपा नेता के घर गोलीबारी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 13 Sep 2026, 11:20 AM 👁 3
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वैशाली जिला के सदर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता सह विश्व हिंदू संगठन के कार्यकर्ता के घर पर बाइक सवार बदमाशों ने किया गोलीबारी

हाजीपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

हाजीपुर बीती रात सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर में भाजपा नेता राजीव ब्रह्मर्षि के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने अंधाधुंध 10 से 15 राउंड फायरिंग* कर दी।

गोली के निशान घर के मेन गेट से लेकर बेडरूम तक मिले हैं। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त भाजपा नेता घर में ही मौजूद थे। इस दौरान एक कार्यकर्ता बाल-बाल बच गया।

सूचना मिलते ही एसएसपी शुभांक मिश्रा* दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ग्रामीण, एसडीपीओ और एफएसएल की टीम ने मौके से 11 खोखे बरामद* कर साक्ष्य जुटाए।

एसएसपी ने कहा, *"सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। कई तरह के विवाद सामने आ रहे हैं, जांच के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।"*

फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।
वाइट--एसपी वैशाली
📲Get App