🔥 TRENDING जौनपुर : गैर इरादातन हत्या के मामले मे... Proud moment for oasis education insti... ರಾಜ್ಯೋತ್ಸವ ಪ್ರಶಸ್ತಿ ಪುರಸ್ಕೃತ ಈರಣ್ಣ ರುದ... અમદાવાદ મ્યુનિસિપલ કોર્પોરેશન દ્વારા મ... Bihar bans jeans, adds DJ shows to upl... Raj Thackeray Criticizes BJP at Democr...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मधुबनी में दीपावली और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM आनंद शर्मा ने शांति समिति की बैठक कर दिए जरूरी निर्देश।

✍️ Reporter: Md Parwez 🗓 06 Nov 2026, 06:13 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नमस्कार! आप देख रहे हैं Need24 News
मधुबनी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दीपावली एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
दरअसल, 6 नवंबर 2026 को समाहरणालय में जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, शांति समिति के सदस्य, एसडीएम, एसडीपीओ सहित कई संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में दोनों पर्वों के दौरान जिले में शांति व्यवस्था, सुरक्षा, विधि व्यवस्था और आम लोगों की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान डीएम आनंद शर्मा ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली और छठ महापर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएं। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।
वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थानों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी।
दीपावली को लेकर प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित तरीके से पटाखे जलाने, बच्चों की निगरानी रखने और आग से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।
वहीं, छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं से निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही पूजा करने, गहरे पानी से दूर रहने और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। इसके लिए आम नागरिकों से भी प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
ब्यूरो रिपोर्ट, मधुबनी। Need24 News | Reporter Md Parwez
📲Get App