🔥 TRENDING SUV rams into pilgrims at Gujarat’s Am... BASF Considers Investment in MDI Plant... Telangana Today Editorial Warns Agains... Russia-Ukraine War Remains a Top Globa... ONGC Discovers Natural Gas in Mahanadi... BJP Holds Strategy Meeting Ahead of Op...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सीतापुर में CNG टैंकर से तेज गैस रिसाव, मची अफरा-तफरी
Local

सीतापुर में CNG टैंकर से तेज गैस रिसाव, मची अफरा-तफरी

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 10 Sep 2026, 08:54 AM 👁 44
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर। जिले में CNG से भरे टैंकर से अचानक तेज गैस रिसाव होने से हड़कंप मच गया। रिसाव के कारण सड़क पर सफेद धुंध जैसी स्थिति दिखाई देने लगी। गैस के रिसाव को देखते हुए किसी बड़े हादसे की आशंका में मौके पर यातायात रोक दिया गया।

सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को नियंत्रित किया।
गैस रिसाव के कारण लोगों में दहशत का माहौल रहा। किसी भी प्रकार की चिंगारी या आग से बड़ा हादसा होने की आशंका को देखते हुए वाहन चालकों और आसपास मौजूद लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया।
घटना के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। अधिकारियों की निगरानी में गैस रिसाव को नियंत्रित करने की कार्रवाई की गई।
📲Get App