🔥 TRENDING તિલકવાડા તાલુકાના નવીન બીટ કેળવણી નિરી... दुष्काळग्रस्त आणि नैसर्गिक आपत्तीग्रस्... Dc srinagar inspects progress of few s... जिले में 49 ग्रामीण आशा कार्यकर्ता के... Cyclone Murasu Downgrades to Depressio... Cyclone Murasu Set to Strike Andhra Pr...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सतना अमाजान के स्वास्थ्य की सुरक्षा मे भारी मिलावट

✍️ Reporter: शिवशंकर मिश्रा 🗓 04 Nov 2026, 07:04 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
# सतना में मिलावटखोरी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 क्विंटल अमानक मिठाई जब्त
कलाकंद और मिल्क केक में स्किम्ड मिल्क पाउडर व पामोलिन तेल के इस्तेमाल का मामला, जांच के लिए भेजे गए सैंपल
----

सतना।आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में एक प्रतिष्ठान पर औचक छापामार कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान लगभग 4 क्विंटल अमानक मिठाई का स्टॉक पाए जाने पर उसे जब्त कर लिया गया। खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

कार्रवाई के दौरान निरीक्षण टीम ने पाया कि प्रतिष्ठान में पारंपरिक मिठाइयों के नाम पर बेची जा रही कलाकंद और मिल्क केक में स्किम्ड मिल्क पाउडर तथा पामोलिन तेल का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके साथ ही पैकेजिंग में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं किया जा रहा था। पैकेटों पर पैकिंग तिथि, एक्सपायरी तिथि और बैच नंबर जैसी आवश्यक जानकारियां अंकित नहीं थीं। वहीं, अधिकांश पैकेटों पर उत्पाद में इस्तेमाल की गई सामग्री का विवरण भी नहीं दिया गया था।

इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर उपलब्ध लगभग 4 क्विंटल मिठाई जब्त कर ली। प्रतिष्ठान में उपलब्ध संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए हैं। इन्हें विस्तृत परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त कार्रवाई में एसडीएम श्री राहुल सिलाड़िया, सीएसपी श्री मनीष त्रिपाठी तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री देवेन्द्र दुबे और श्री अभिषेक बिहारी गौर शामिल रहे।

खाद्य सामग्री खरीदते समय सतर्क रहने की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से खाद्य सामग्री खरीदते समय सतर्कता बरतने की अपील की है। पैकेटबंद खाद्य पदार्थ खरीदते समय निर्माण एवं एक्सपायरी तिथि, बैच नंबर और सामग्री संबंधी विवरण अवश्य जांचें। किसी भी खाद्य पदार्थ में मिलावट या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।
📲Get App