🔥 TRENDING Proud moment for oasis education insti... ರಾಜ್ಯೋತ್ಸವ ಪ್ರಶಸ್ತಿ ಪುರಸ್ಕೃತ ಈರಣ್ಣ ರುದ... અમદાવાદ મ્યુનિસિપલ કોર્પોરેશન દ્વારા મ... Bihar bans jeans, adds DJ shows to upl... Raj Thackeray Criticizes BJP at Democr... Uttar Pradesh Medical Colleges Deploy...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सीतामढ़ी में जिलापरिषद सदस्य के पति कि गोली मारकर हत्या
Crime

सीतामढ़ी में जिलापरिषद सदस्य के पति कि गोली मारकर हत्या

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Sep 2026, 03:28 PM 👁 107
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतामढ़ी जिला डुमरी थाना क्षेत्र के केथरीया गांव निवासी सह जिला परिषद क्षेत्र संख्यां 13के जिला परिषद सदस्य सुशीदल देवी के पति कि अपराधियों ने गोली मारकर किया हत्या

सीतामढ़ी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट



*स्लग: जिला परिषद पति को गोली मार हत्या।*

सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने जिला परिषद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया निवासी और जिला परिषद क्षेत्र संख्या-13 की सदस्य खुश्दिल देवी के पति बैद्यनाथ महतो शनिवार सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। खास बात यह है कि तीन दिन पहले ही सैकड़ों ग्रामीण डुमरा थाना पहुंचकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके थे। ग्रामीणों ने 28 अगस्त को जिला पार्षद के आवास पर हुई कथित गोलीबारी के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की थी। हत्या के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
📲Get App