🔥 TRENDING छठ पूजा पर घर लौट रहे मनीष कुमार झा ला... Kashmir: Killing of Lateef Bhat Crippl... Tripura CM Manik Saha Blames CPI(M) fo... Natural Farming Boosts Yields and Prof... HPBOSE releases December 2026 exam dat... Maharashtra clinches first win in Syed...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

सुशासन दिवस नीतीश सवांद कि तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 18 Nov 2026, 08:31 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

24 नवंबर को पूरे बिहार आयोजित होने वाले नीतीश संवाद कार्यक्रम कि तैयारी का जायजा लेने कायमनगर पहुंचे स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार और भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह

कायमनगर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कायमनगर में तैयारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

24 नवंबर को पूरे बिहार में आयोजित होगा सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम लेशी सिंह

आगामी 24 नवंबर को आयोजित होने वाले सुशासन दिवस–नीतीश संवाद कार्यक्रम की सफलता एवं तैयारियों को लेकर तपेश्वर सिंह टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, कायमनगर में तैयारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री सह सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की प्रदेश संयोजक श्रीमती लेशी सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधान पार्षद डॉक्टर अजय सिंह ने की, जबकि मंच का संचालन जनता दल यूनाइटेड भोजपुर जिलाध्यक्ष भीम सिंह पटेल ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती लेशी सिंह जी ने कहा कि वर्ष 2005 से बिहार के विकास की जो नई यात्रा शुरू हुई, उसमें माननीय नीतीश कुमार जी के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति की ऐतिहासिक भूमिका रही है। उन्होंने बिहार को अराजकता और अव्यवस्था के दौर से निकालकर सुशासन, विकास और विश्वास की नई पहचान दिलाई।
श्रीमती सिंह ने आगे कहा कि इन ऐतिहासिक उपलब्धियों और बिहार के विकास की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा आगामी 24 नवंबर 2026 को पूरे बिहार में सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मौके पर संदेश विधानसभा क्षेत्र के विधायक राधाचरण साह, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम, प्रदेश सचिव अंजनी सिंह , संजय महासेठ, कन्हैया प्रसाद, सुरेंद्र रजवार ,जिला कार्यक्रम संयोजक संजय मल्लाकार, जदयू के वरिष्ठ नेता भाई बरमेश्वर, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह एवं महानगर अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी, पुष्पा कुशवाहा, मनोजा देवी उपस्थित रही ।
बाइट स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार
बाइट। भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह
📲Get App