🔥 TRENDING ब्रेकिंग न्यूज राजस्थान उदयपुर में जयस... నామినేషన్ కార్యక్రమాన్ని జయప్రదం చేయవల... सेवा में, ಜನನುಡಿ 2026 ಕಾರ್ಯಕ್ರಮ ಸಭೆ ಹಾಗೂ ಪೋಸ್ಟರ್... Film "Merri Boys" Secures Release Wind... Manipur greets Youth Olympic gold meda...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

पशुधन कि रक्षा के लिए पंचायतों में होगी पशु मित्र कि बहाली

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 18 Nov 2026, 09:00 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कैप्टन निषाद के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजि कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत की क्रम में मंत्री नंदकिशोर राम ने कहा कि पशुधन संरक्षण को लेकर पंचायतों में पशु मित्र कि होगी बहाली

मुजफ्फरपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पशुधन की रक्षा के लिए पशु मित्र की होगी बहाली, पंचायतों में महिलाओं को सुधा काउंटर देने की योजना ।मंत्री नंदकिशोर राम
बिहार में गौ धन और पशुधन की सुरक्षा को लेकर सरकार पशु मित्रों की बहाली करने जा रही है। न्याय मित्र की तर्ज पर पशु मित्र नियुक्त किए जाएंगे, जो पशुधन संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर सुधा काउंटर उपलब्ध कराने की भी योजना है।

ये बातें बिहार सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम ने मुजफ्फरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। कैप्टन निषाद के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित मत्स्य पालकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने बताया कि मानव शरीर में प्लेटलेट्स की कमी को ध्यान में रखते हुए बकरी का दूध भी सुधा काउंटरों पर उपलब्ध कराया गया है।

वहीं, बिहार सरकार की पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में बच्चियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने और उनकी पढ़ाई को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से 720 बेड क्षमता वाले छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा।
दोनों मंत्रियों ने सरकार की योजनाओं और महिला सशक्तीकरण एवं शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल की जानकारी पत्रकारों को दी।

बाइट: नंदकिशोर राम
मंत्री, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग, बिहार सरकार

बाइट रमा निषाद
मंत्री, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सरकार
📲Get App