सांसद ने दावा किया पंचायती राज चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी को मिलेगी भारी जीत
बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार रावत ने दावा किया है कि पंचायत चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी को भारी जीत मिलेगी और प्रदेश के कई जिलों में भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी बड़ी जीत हासिल करेंगे और बांसवाड़ा डूंगरपुर सहित अन्य जिलों में सरपंच प्रधान और जिला प्रमुख भी बनेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने फायदे के लिए परिसीमन किया, लेकिन इसके बावजूद भी वह हार मान चुके हैं।